Newsझारखण्ड

जमुआ के दुबे नर्सिंग होम में बवाल, मरीज परिजनों और अस्पताल कर्मियों के बीच मारपीट में कई घायल

गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र स्थित दुबे नर्सिंग होम में रविवार को इलाज के दौरान हुई कहासुनी ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। बताया जा रहा है कि मरीज के परिजनों और नर्सिंग होम कर्मियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जो बाद में मारपीट में बदल गया। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें मोहम्मद अफजल, हारून रसीद, बेलाल, मेराज और सरताज शामिल हैं। सभी घायलों को गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

मरीज पक्ष का आरोप है कि नर्सिंग होम के मालिक राजेश दुबे और उनके बाउंसरों ने लाइन में लगने को लेकर कहासुनी के बाद जबरन हमला कर दिया। वहीं दूसरी ओर, राजेश दुबे ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि कुछ लोग अस्पताल पहुंचे और उनसे रंगदारी की मांग करने लगे। पैसे देने से इंकार करने पर उन्होंने अस्पताल कर्मियों पर हमला कर दिया, जिसमें एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे धनबाद रेफर किया गया है।

 

घटना की सूचना पर जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और नर्सिंग होम में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *