GeneralJamshedpurLatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

MLA Saryu Rai Pension Sanction Certificate Distribution-जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने 530 लाभुकों के बीच सर्वजन पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र का किया वितरण

Jamshedpur:- शनिवार को अपने बारीडीह स्थित विधायक कार्यालय में विधायक सरयू राय ने 530 लाभुकों के बीच सर्वजन पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण किया।

पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालों में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला एवं पुरुषों में 397 लाभुक, विधवा, एकल, परित्यक्त महिला पेंशन 111 और 22 विकलांग पेंशन का प्रमाण पत्र शामिल हैं। इन लाभुकों को पेंशन का लाभ दिलाने के लिए विधायक सरयू राय ने अपने विधायक कार्यालय में आवेदन जमा करवाया और इसे जमशेदपुर अंचलाधिकारी के पास भेजवा कर पेंशन की स्वीकृति दिलवायी। मालूम हो कि इन लाभुकों को प्रतिमाह 1000 रुपये की राशि बतौर पेंशन मिलेगी।

मौक़े पर विधायक सरयू राय ने कहा कि पेंशन का कार्य निरंतर जारी रहेगा। जिन भी लाभुकों का फार्म जमा हुआ है और उनका स्वीकृति प्रमाण पत्र नहीं मिला है, उनका भी प्रमाण पत्र शीघ्र मिल जाएगा।उनके कार्यालय के माध्यम से पेंशन के अलावा सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए भी सहयोग प्रदान किया जाता है। उनके कार्यालय में भी दोपहर का भोजन और बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जा रही है. जिनके घर पर दोपहर में भोजन की समस्या हो वे बारीडीह कार्यालय में दोपहर का भोजन ग्रहण कर सकत है।जिनके घर में पढ़ाई के लिए आवश्यक माहौल न हो वे बारीडीह, विधायक कार्यालय में आकर उचित वातावरण में अध्ययन कर सकते हैं।

पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के आयोजन का नेतृत्व करता कार्यालय प्रभारी अशोक कुमार, अमित कुमार और बीरेन्द्र सिंह रहे। वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरेराम सिंह, विजय नारायण सिंह, आसीम पाठक, राकेश कुमार, गौतम धर, काकुली मुखर्जी, काशीनाथ प्रधान, रंजीता राय, अनिकेत सावरकर, सुशील खड़का, राजु कुमार, जय प्रकाश सिंह, विनोद राय, गीता कुंडू, सुलोचना देवी आदि मौजूद थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *