दुमका: विजयपुर पुल पर हादसा, महिला की मौत और बाइक चालक घायल, लोगों ने किया सड़क जाम
दुमका: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विजयपुर पुल के बीचोबीच रविवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक नुनका सोरेन, पुत्र चंदन सोरेन को इलाज के लिए फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक महिला की पहचान रोसयमुनी के रूप में की गई है।


जानकारी के अनुसार, मृतक महिला और नुनका सोरेन बाइक से अपने घर सरुआ जा रहे थे, जब पुल के बीचोंबीच अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हुआ।
हादसे से स्थानीय लोग बेहद आक्रोशित हो गए और पुल के दोनों ओर वाहनों को जाम कर दिया। लोग शव को हटाने तक नहीं दे रहे थे। मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन लोग कुछ सुनने को तैयार नहीं थे।
स्थानीय प्रशासन ने कहा कि हादसे की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

