GeneralLatestNewsNews postSportsझारखण्डराजनीति

Cricket Tournament-ब-कूटूँग में आयिजित हुआ रोमांचक क्रिकेट मैच, बजरंग स्पोर्टिंग क्लब ने दर्ज की जीत

Saraikella/Rajnagar:- BK स्पोर्टिंग क्लब द्वारा कूटूँग मैदान में दो दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच में कुल 16 टीम ने हिस्सा लिया। मैच की शुरुआत 9 मार्च को हुई और फाइनल मैच 10 मार्च को खेला गया।

फाइनल मैच काफ़ी रोमांचक रहा जिसमे टीम हल्दीपोखर और टीम डाँगरडीहा के बीच काँटे की टक्कर देखने को मिली। आख़िर में टीम हल्दीपोखर ने जीत हासिल की और 10,000 की इनामी राशि के साथ एक चम-चमाती ट्रॉफी
में क़ब्ज़ा जमाया।

फाइनल मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो आदित्यपुर नगर उपाध्यक्ष परमेश्वर प्रधान शामिल हुए वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो संयुक्त सचिव नेबू प्रधान मौजूद रहे। मौक़े पर चार प्राइज राशि दी गई जिस में प्रथम 10000, द्वत्य 8000 और तृत्य एवं चतुर्थ 3000।इसके अतिरिक्त बाउंड्री बाहर कैच लेने वालें खिलाड़ियों को 20 रुपया प्रति कैच दिया गया।

इस दौरान झामुमो आदित्यपुर नगर उपाध्यक्ष परमेश्वर प्रधान ने कहा कि खेल जीवन का आधार है, आज कल के बच्चे मैदान से दूर रह रहे है जिस वजह से ज़्यादा बीमार पड़ रहे है। सूबे के सीएम चंपई सोरेन सह ज़िला के विधायक श्री चंपई सोरेन जी हेमेशा खेल-कूद को लेकर बहुत जागरूक रहते है। लगातार ज़िला में खेल ख़ुद आयोजन करने का मुझे दिशा निर्देश देते रहते है। आज यहाँ दो दिवस्या क्रिकेट खेल का आयोजन किया गया जिस से बच्चों में काफ़ी उत्साह देखा गया।

मौक़े पर कृष्ण खंडवाल, विकास महाकुड़, मुकेश महाकुड़, संजीव सरदार, मनोरंजन सरदार समेत काफ़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *