काली पूजा पर अर्जुन मुंडा के आवास में महाप्रसाद का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कार्यकर्ता शामिल
जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर काली पूजा के अवसर पर सोमवार को महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी पूजा के उपलक्ष्य में यह आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रदेशभर से हजारों श्रद्धालु, भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य अतिथि पहुंचे।


कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, सांसद विद्युत वरण महतो, बी. डी. राम, कालीचरण सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, आलोक चौरसिया, पूर्णिमा साहू, पूर्व सांसद पी. एन. सिंह, मनोज सिंह, नंद जी प्रसाद, गणेश मिश्रा, यदुनाथ पांडेय, दिनेशानंद गोस्वामी और अमरप्रीत सिंह काले समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
इसके अलावा टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और जुस्को के शीर्ष अधिकारी, साथ ही सामाजिक व औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों ने भी सहभागिता की। आयोजन को सफल बनाने में विनोद सिंह, जितेंद्र राय, रूपेश कटरियार, गणेश सोलंकी, रतन महतो, काली शर्मा, नीरज शर्मा और संजय गोराई की विशेष भूमिका रही।
अर्जुन मुंडा ने इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों को काली पूजा, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

