शहीदों के नाम हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
ईचागढ़-सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के मिलन चौक में रविवार को कुड़मी संस्कृति विकास समिति एवं व्यवसायिक सुरक्षा समिति मिलन चौक के संयुक्त तत्वावधान में माधुरी नर्सिंग होम में शहीद अजीत धनंजय महतो के स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 61युनिट रक्त संग्रहित किया गया।


पत्रकार चंदन कुमार महतो सहित कई पत्रकारों ने भी रक्तदान कर शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।रक्तदाताओं को हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। वहीं कुड़मी संस्कृति विकास समिति के अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो , डाक्टर मुकेश कुमार महतो, व्यवसायिक समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार माझी, डाक्टर सृष्टि धर महतो, झारखंड आंदोलनकारी खूदिराम महतो, राम प्रसाद महतो,प्रोफेसर हृदय रंजन महतो ने रक्तदाताओं को बीना हेलमेट बाइक नहीं चलाने का सपथ कराया।

वहीं स्वपन कुमार महतो ने बताया कि ब्रह्मानंद ब्ल्ड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि यह तीसरा कैम्प का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी लोग रक्तदान करने में काफी जागरूक हैं। उन्होंने लोगों को अपील किया कि रक्तदान महादान है। अपना अमूल्य रक्तदान कर किसी का जान बचाई जा सकती है। मौके पर डॉ पटेल, भोलानाथ महतो, झामुमो प्रखंड सचिव अमित सिन्हा,ऊषा मुर्मू, लीला मुर्मू, कृष्णा उरांव आदि उपस्थित थे।


