आस्था का महापर्व छठ पर डुबते हुए सुर्य को अर्घ देकर श्रद्धालुओं ने किया मंगलकामना *

छठ व्रतियों ने डुबते हुए सुर्य को अर्घ प्रदान कर मनोकामनाएं पूर्ण करने का कामना किया। वहीं तिरूलडीह सुवर्ण रेखा नदी घाट पर थाना प्रभारी अविनाश कुमार एवं प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का निगरानी का व्यवस्था किया गया। नदी घाट में पुलिस वल तैनात किया गया था। नदी छठ घाट से तिरूलडीह वस्ती तक टैंकर से पानी देकर साफ सफाई भी कराया गया। वहीं टीकर करकरी घाट व ईचागढ़ करकरी नदी घाट में ईचागढ थाना प्रभारी बिक्रम आदित्य पांडे , बीडीओ एकता वर्मा एवं सीओ दीपक प्रसाद के देखरेख में छट व्रतियों का निगरानी किया गया। लोगों को नदी के अंदर गहरे पानी में नहीं जाने का अपील भी करते देखा गया। मंगलवार को उदयभान सुर्य को अर्घ देकर चार दिवसीय छठ पर्व का समापन किया गया। तिरूलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने श्रद्धालुओं को संयमित और सरकारी गाइडलाइन का पालन कर प्रशासन का सहयोग करने के लिए क्षेत्र के नेताओं को धन्यवाद दिया। पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने कहा कि ये महापर्व आस्था का पर्व है और तिरूलडीह में लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि पहला अर्घ बहुत ही उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। लोगों को उन्होंने छट पर्व का शुभकामनाएं दिया। वसिष्ठ नारायण पांडेय ने विधिवत पूजा सम्पन्न कराया।




