Newsझारखण्डसरायकेला

अवैध बालू खनन,भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध की गई सख़्त कार्रवाई  

 

ईचागढ़ में सात लाख पचास हजार सीएफटी अवैध बालू जब्त,बालू माफियाओं में मचा हड़कंप

 

ईचागढ़: सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम द्वारा ईचागढ़ थाना एवं स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से ईचागढ़ थाना अंतर्गत मौजा बीरडीह एवं जारगोडीह में अवैध बालू खनन,भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उक्त स्थल बीरडीह में दो लाख पचास हजार सीएफटी तथा जारगोडीह में पांच लाख सीएफटी अवैध बालू भंडारण को जब्त किया। दोनों जगहों पर कुल सात लाख पचास हजार सीएफटी अवैध बालू भंडारण को जब्त किया।सभी जब्त खनिज को विधिवत् जब्त कर ईचागढ़ थाना को सुपुर्द किया गया। इस पर डीएमओ ज्योति शंकर सतपति ने कहा कि क्षेत्र में लगातार अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगा तथा किसी भी हालत में अवैध खनन एवं परिवहन नहीं करने दिया जाएगा। मामले की अग्रेतर कारवाई किया जाएगा। मौके पर जिला खनन निरिक्षक समीर ओझा,ईचागढ़ थाना के एसआई विश्वजीत तिवारी एवं पुलिस बल उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *