सरायकेला डीडीसी ने किया कुकड़ू प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने लगाया गंभीर आरोप


ईचागढ़-सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ु प्रखंड कार्यालय का शुक्रवार को डीडीसी रीना हांसदा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीडीओ कार्यालय में सभी विभागों से कार्य प्रगति की बारी बारी से जानकारी ली। उन्होंने मनरेगा,आबुआ आवास ,पीएम आवास, जेएस एलपीएस ,15 वित्त आयोग सहित आकांक्षी प्रखंड में चल रहे कल्याणकारी योजनाओं का प्रगति के संबंध में जानकारी लिया। उन्होंने क्वार्टरों का भी निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने सभी हल्का कर्मचारियों एवम सीआई को निर्देश दिया कि जाति, आय आवासीय प्रमाण पत्रों का निष्पादन ससमय करे। इसी दौरान डीडीसी ने कहा कि कुकड़ू आकांक्षी प्रखंड है जिससे बीते दिनों आईएस ऑफिसरों का प्रशिक्षण होना है , प्रशिक्षण के दौरान आकांक्षी प्रखंड का दौरा कर फील्ड विजिट कर क्षेत्र का अवलोकन करेंगे। वहीं भाजपा के कुकड़ु मंडल अध्यक्ष भरत चन्द्र महतो ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुकड़ू प्रखंड सिर्फ कागजों पर ही आकांक्षा प्रखंड है।

यहां के बीडीओ मैडम सीओ, एमओ, सीडीपीओ आदि प्रमुख पदों का प्रभार में है। एक ही पदाधिकारी चार – चार पदाधिकारी का प्रभार में रहने से समय पर लोगों का काम नहीं हो रहा है। दीदी बाड़ी एवं बागवानी का काम छोड़कर मनरेगा के तहत कोई भी योजना नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को काम नहीं मिलने से मजदूरों का पलायन हो रहा है। उन्होंने मनरेगा योजना से सभी तरह के नये कार्य का भी शुभारंभ करने का मांग किया है। उन्होंने योजनाओं में उदासीन रवैया के खिलाफ जन आंदोलन करने का भी चेतावनी दिया। उन्होंने कहा कि यहां विकास के नाम पर विनाश हो रहा है।


