बीडीओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की,चुनाव आदर्श अचार संहिता का पढ़ाया पाठ, सभी से अनुपालन करने की अपील की
लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार एवं सीओ हरीश चंद्र मुंडा ने प्रखंड सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में बीडीओ ने बताया कि 16 मार्च को भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा कर दी है।

इसी के साथ पूरे देश में चुनाव आदर्श अचार सहिंता प्रभावी हो गई है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल इसका अनुपालन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों एवं परिसरों से पोस्टर बैनर हटा दिया गया है। राजनीतिक दलों के झंडे पोस्टर भी यदि कहीं लगे हैं तो तुरंत हटा लें। अन्यथा प्रशासन सम्बन्धित राजनीतिक दल के प्रत्याशी पर चुनाव आदर्श अचार सहिंता उल्लंघन का मामला दर्ज करेगी। बीडीओ ने सभी राजनीतिक दलों से निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन जरूर करने की अपील की।
उन्होंने चुनाव आदर्श अचार सहिंता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि इस दौरान बिना अनुमति के चुनावी बैठक, रोड शो पर प्रतिबन्ध रहेगा। बीडीओ ने
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ लगभग दो घंटे तक बैठक की और चुनाव आयोग की दिशा निर्देशों की बारीकी से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्तिगत सम्पत्ति पर बिना सम्पत्ति मालिक की लिखित अनुमति के नारा लिखना, पोस्टर, पैम्पलेट चिपकाना, पार्टी विशेष का झण्डा लगाना तथा होर्डिंग लगाना प्रत्तिबंधित किया है.
किसी भी व्यक्ति, राजनैतिक दल, संगठन, उम्मीदवार, अभ्यर्थी के द्वारा राजनैतिक प्रयोजन से संबंधित किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस,धरना या किसी भी प्रकार का प्रदर्शन बिना सक्षम पदाधिकारी के पुर्वानुमति के आयोजित नहीं किया जायगा। जुलूस में किसी भी व्यक्ति के पास किसी भी प्रकार का धारदार हथियार (अस्त्र एवं शस्त्र) जो मानव शरीर के लिए घातक हो, को लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाया है. उन्होंने सुविधा पोर्टल, बीएचए, सी-विजिल एप आदि के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दिया। बैठक में मुख्य रूप से झमुमो प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हांसदा (लालू) झमुमो प्रखंड उपाध्यक्ष राकेश पति ,भाजपा नेता मेघराय मार्डी, आजसू प्रखंड अध्यक्ष सालखन टुडू, दिलीप कुमार महतो, कांग्रेस के पप्पू राय, टीएमसी प्रखंड अध्यक्ष गोविंदा तांती आदि उपस्थित थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


