कुचाई प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की समीक्षात्मक बैठक, विकास योजनाओं का बिंदुवार की गई समीक्षा
शुक्रवार को प्रखंड सभागार कुचाई में पंचायत समिति की एक समीक्षात्मक बैठक प्रखंड प्रमुख गुडडी देवी की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में बिजली विभाग, कुर्षि विभाग, शिक्षा विभाग, उधोग विभाग, आपूर्ति विभाग, स्वास्थ विभाग, पशुपालन विभाग, मनरेगा, आवास योजना सहित विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित विकास योजनाओं को बिंदुवार समीक्षा की गई. साथ ही कई दिशा निर्देश दिया गया. वहीं अपूर्ण योजनाओं को जल्द से जल्द से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.इसके अलावे वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतू योजना चयन करने का निर्देश दिया गया. बैठक में अनुपस्थित विधुत विभाग के कंनिया अभियंता को शोकॉज किया गया. मौसमी बिमारी से ग्ररिस्त पशुओं के उपचार हेतु उपाय करने, कुचाई के जेनालोग उप स्वास्थ केन्द्र को हैंडओवर करने, हेतु अग्रसर कारवाई करने, वन अधिकार पटटा से वंचित वनाश्रितों और वन ग्रामों में वनअधिकार समिति संबधी प्रतिवेदन अंचल कार्यालय को उपलब्ध करने का निर्देश दिया. इसके अनावे मनरेगा के अंतर्गत बागवानी, बिरसा सिंचाई कूप, दीदी बाड़ी योजना, सोख पीट, नाडेप व पोटो हो खेल मैदान निर्माण कार्य की जानकारी दी. मौके पर उप प्रमुख सुखदेव सरदार, अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन, सांसद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा, बीपीएम राजेश द्विवेदी, बीपीओ कुंदन वाजपाई, बीएओ लिबनुस हेम्ब्रम, कल्याण पदाधिकरी दिपनाथ मार्डी, निर्मला लकडा, सहायक अभियंता गणेश महतो, कोडिनेटर पंकज कुंभकार, बीटीएम राजेश कुमार, कनिया अभियंता सुमित कवि, पंसस जयती मुंडा, लालमुनी सोय, राजेश हेम्ब्रम, बुधराम सिंह मुंडा, सहित सभी पंसस, विभिन्न विभागो के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे.



