LatestNewsझारखण्डसरायकेला

कुचाई में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित

कुचाई में शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सभी लोगों ने कुचाई चौक से कुचाई हाट तक दौड़ लगाया गया. इस रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में मुख्य रुप से बीडीओ साधु चरण देवगम, थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, दलभंगा ओपी प्रभारी रविंद्र मुंडा, रामचंद्र सोय, डुमू गोप, सत्येंद्र कुम्हार, लाबुराम सोय, सुरेंद्र गोस्वामी, मुन्ना सोय, महेश्वर महतो, बाहादूर महतो आदि उपस्थित थे. दौड़ में कुचाई थाना एवं दलभंगा ओपी के सभी पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी, कुचाई ब्लॉक के पदाधिकारी, कर्मी, केएनटी कुचाई के विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ साथ जनप्रतिनिधि और युवा भी शामिल हुए.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *