Newsझारखण्ड

विधायक जयराम महतो ने निभाया वादा, निजी वेतन से छात्रा की पढ़ाई में की मदद

बोकारो:

जनसेवा का उदाहरण पेश करते हुए डुमरी विधायक जयराम महतो ने एक बार फिर अपने वादे को निभाया है। नावाडीह प्रखंड के परसबनी पंचायत अंतर्गत किमोजोरिया गांव की मधु कुमारी को Diploma in Pharmacy में नामांकन करना था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उसका सपना अधूरा रह गया था।

मधु की मां ने जब इस विषय को लेकर विधायक जयराम महतो से फ़ोन पर संपर्क किया, तो विधायक ने तुरंत मदद का भरोसा दिया। अपने निजी वेतन से आर्थिक सहयोग करते हुए उन्होंने मधु कुमारी का नामांकन सुनिश्चित कराया।

लोगों का कहना है कि विधायक जयराम महतो केवल बातों में नहीं, बल्कि कर्म से भी जनता के बीच अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। क्षेत्र में यह कदम चर्चा का विषय बन गया है, वहीं छात्रा और उसका परिवार विधायक की इस सहायता के लिए आभारी हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *