Newsझारखण्ड

रामगढ़ में सड़क जाम के बीच बवाल — पुलिस कार्रवाई में युवक घायल, थाना प्रभारी पर मारपीट का आरोप

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा मेन रोड पर बुधवार की दोपहर उस समय हंगामा मच गया जब सड़क जाम हटाने के दौरान पुलिस कार्रवाई में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल का नाम अतुल कुमार सिंह बताया गया है, जो एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) हैं। उन्हें सिर में चोट आने के बाद भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब तीन बजे भुरकुंडा मेन रोड पर एक वेगन आर कार स्कूल बस के सामने खड़ी होने से लंबा जाम लग गया था। इसी दौरान भुरकुंडा थाना प्रभारी निर्भय गुप्ता मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने की कोशिश की।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इसी दौरान थाना प्रभारी और कार चालक अतुल कुमार के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर थाना प्रभारी ने लाठी चला दी, जिससे अतुल घायल हो गए और उनके सिर से खून बहने लगा।

हालांकि थाना प्रभारी निर्भय गुप्ता ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि मुझे जानबूझकर बदनाम करने के लिए वीडियो वायरल किया गया है। जाम लगाने में अतुल कुमार और मनीष कुमार की गलती थी। हमने केवल स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया था।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और प्रशासन पूरे प्रकरण की समीक्षा कर रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *