एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में स्पीड वॉकाथॉन, रजू कालिंदी ने मारी बाजी

सरायकेला जिले के आसनबनी स्थित एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन द्वारा शनिवार को स्पीड वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता सुबह 7 बजे जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मुख्य द्वार से मोदी पार्क तक आयोजित हुई।


इस वॉकाथॉन में करीब 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी फिटनेस व खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
परिणामों में रजू कालिंदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि संजय साहू दूसरे और पवित्रा प्रधान तीसरे स्थान पर रहे।
कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के स्पोर्ट्स सेल द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस मौके पर डॉ. गुरूचरण कौर, डॉ. दीपिका भारती, डॉ. सुषमा अर्चना टोपनो, मिली कुमारी, भबतारण भकत, मधु सुधन महतो और राजेश्वर वर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
संस्थान प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा मिलता है।

