Newsझारखण्ड

झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2024 में बड़ा बदलाव — 15 नए एलाइड विषय जोड़े गए, फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2024 के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 15 नए एलाइड विषयों को शामिल किया है। पहले से मौजूद 43 कोर विषयों के साथ अब ये नए विषय भी जोड़े गए हैं, जिससे अधिक अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

 

आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर से बढ़ाकर अब 1 दिसंबर 2025 रात 11:45 बजे तक कर दी है। वहीं परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि 2 दिसंबर शाम 5 बजे तक और आवेदन में सुधार (Correction) की सुविधा 3 से 5 दिसंबर 2025 तक दी गई है।

 

नए विषयों में लाइफ साइंस के अंतर्गत बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोइंफॉर्मेटिक्स, बायोकैमिस्ट्री, बायोसाइंस जोड़े गए हैं। इतिहास में आर्कियोलॉजी, लेबर एंड सोशल वेलफेयर में रूरल डेवलपमेंट, होम साइंस में क्लोदिंग एंड न्यूट्रिशन तथा टेक्सटाइल एंड फैशन डिजाइनिंग को शामिल किया गया है। वहीं फिजिकल साइंस (फिजिक्स) के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स साइंस को नया एलाइड विषय बनाया गया है।

 

JPSC ने कहा कि यह बदलाव शैक्षणिक विविधता और समानता को ध्यान में रखकर किया गया है ताकि अधिक से अधिक स्नातक अभ्यर्थियों को अवसर मिल सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *