तीन दिन पहले जप्त हुआ अवैध बालू लदे हाइबा, अवैध टाल में रखा प्रशासन
सीओ ने कहा पत्रकारों को अवैध बालू जप्त वाहन को जानने का अधिकार नहीं


ईचागढ़ नीमडीह थाना क्षेत्र में एक अवैध बालू लदे हाइबा ट्रक को जप्त किया गया था। जप्त के दुसरे दिन बाद अवैध बालू लदे हाइबा ट्रक थाना से गायब पाया गया। पत्रकारों का टीम जब मामले पर छानबीन किया तो पता चला एक अवैध कटिंग टाल जप्त पर वाहन को सुरक्षित रखा गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी से संवाद स्थापित करने का कोशिश किया गया तो थाना प्रभारी का मोबाइल पर संपर्क नही हो पाया। बाद में अंचलाधिकारी से फोन पर बात किया गया तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अवैध बालू लदे जप्त वाहन को जप्त किया गया है और कारवाई भी किया गया है।

उन्होंने कहा कि जप्त वाहन के संबंध में पत्रकारों को जानने का हक नहीं है। थाना में रखने का जहग नहीं है, जिससे सुरक्षित जगह पर रखा गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से किसी अवैध टाल पर जप्त वाहन को रखना अवैध कारोबार में अंचलाधिकारी एवं प्रशासन का मिली भगत को उजागर करता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर एक अवैध बालू लदे वाहन को अवैध टाल में रखने वाले और सीओ का बयान पर वरिय पदाधिकारी क्या कारवाई करते हैं।


