माताजी आश्रम में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, 180 मरीजों का हुआ नेत्र परीक्षण
हाता। माताजी आश्रम, हाता में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर शुक्रवार, 10 नवंबर को रामकृष्ण मिशन जमशेदपुर और पूर्णिमा नेत्रालय जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। सुबह 10 बजे शुरू हुए इस शिविर में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के करीब 30 गांवों से आए गरीब मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई।


शिविर में कुल 180 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिनमें से 100 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया। चयनित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन आगामी 13 और 15 नवंबर को दो चरणों में पूर्णिमा नेत्रालय, जमशेदपुर में किया जाएगा। इसके लिए मरीजों को माताजी आश्रम से रामकृष्ण मिशन की गाड़ी द्वारा अस्पताल पहुंचाया जाएगा।
शिविर के सफल संचालन में रामकृष्ण मिशन की ओर से पशुपति महतो, फटिक चंद्र महतो और विवेक महापात्रा, पूर्णिमा नेत्रालय की ओर से शांतनु महतो और नीलिमा रजक, तथा माताजी आश्रम की ओर से सुनील कुमार दे, कमल कांति घोष, शंकर चंद्र गोप, रामकृष्ण सरदार, सुधीर सरदार, तपन मंडल, कृष्ण पद मंडल, बलराम गोप, निताई महाकुड़, राजकुमार साहू, मोहितोष मंडल, मुखिया देवी भूमिज, सुधांशु कुंडू, बेबी मंडल और स्वपन मंडल का विशेष योगदान रहा।

