5 प्रशिक्षु आईएस ने आकांक्षी प्रखंड कुकड़ू में तीन दिवसीय प्रवास पर विकास कार्यों का किया समीक्षा
ईचागढ़ :आकांक्षी प्रखंड कुकड़ू प्रखंड में 5 प्रशिक्षु आईएस तीन दिवसीय प्रवास के दौरान स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालय, पंचायत सचिवालय आदि का दौरा कर विकास कार्यों के संबंध में अवगत हुए। प्रशिक्षु आईएसों ने तिरूलडीह उप स्वास्थ्य केन्द्र, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बेरासी सीरूम पंचायत सचिवालय सहित कई योजनाओं को देखा ,परखा एवं हर विभागीय पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीणों से रूबरू हुए।


अस्पताल, विद्यालय, पंचायत सचिवालय एवं योजनाओं का अध्ययन किया। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्राओं ने मनमोहन नृत्य प्रस्तुत कर प्रशिक्षु आईएस एवं अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया।

चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी एवं कुकड़ू के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रशिक्षु आईएसों को योजना व सरकारी दफ्तरों के संबंध में अवगत कराया। वहीं एसडीएम व प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षु आईएस अपने प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों का अवलोकन व अध्ययन करने के लिए आए हैं।

विद्यालय, अस्पताल, पंचायत सचिवालय के संबंध में जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों व विभागीय पदाधिकारीयों से भी मिलकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर ग्रामीण परिवेश का भी जानकारी ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीन दिनों तक प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण कर भौतिक स्थिति का अध्ययन करेंगे।

मौके पर प्रशिक्षु आईएस राहुल राघवन , अंकित पांडेय,सुमेधा मिश्रा,निशांत ,गंगा गोपी उपस्थित थे


