झारखंड में 60 हजार शिक्षकों की बहाली की तैयारी
झारखंड सरकार ने राज्य के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने 60 हजार शिक्षकों की बहाली की योजना बनाई है, जिसकी प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि इसमें 26 हजार शिक्षकों की बहाली JTET के माध्यम से की जाएगी, जबकि 10 हजार शिक्षक क्षेत्रीय भाषाओं के लिए नियुक्त होंगे। इसके बाद 25-26 हजार और शिक्षकों की बहाली की जाएगी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग पहले सुस्त था, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि लंबित मामलों का जल्द निपटारा करें।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई को लेकर गंभीरता दिखाई है। नए सत्र से स्कूलों में इन भाषाओं की पढ़ाई शुरू होगी। इसके लिए एक टीम बंगाल में अध्ययन कर चुकी है और जरूरत पड़ने पर ओडिशा भी जाएगी।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


