दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जेएलकेएम नेता तरूण महतो हुए शामिल
ईचागढ़ – कुकड़ू प्रखण्ड अन्तर्गत पौलंग और सापारूम में आयोजित दो दिवसीय फ़ुटबॉल प्रतियोगिता में जेएलकेएम केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने तीसरे स्थान पर विजयी टीम को पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को किया जाएगा। फुटबॉल प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उपस्थित जेएलकेएम नेता तरूण महतो का समिति ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है, सिर्फ निखारने कि जरूरत है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने एवं लक्ष्य की प्राप्ति पर ध्यान केंद्रित करने का अपील किया। मौके पर गोपेश महतो, फूलचंद महतो, कमलेश महतो ,निखिल महतो अशोक महतो उपस्थित थे।


इसके बाद तरुण महतो धानसुड़ा में फुटबॉल प्रतियोगिता के उपरांत चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी पहुंचे, जहां कमिटी के सदस्यों ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में तरुण महतो ने कहा—
“हमारी संस्कृति ही हमारी असली पहचान है। इसे बचाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। व्यस्त जीवनशैली में ऐसे कार्यक्रम हमें एक-दूसरे से मिलने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।”


