झारखण्डसरायकेला

सरायकेला में महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान: छात्राओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई

सरायकेला। जिले में महिला सुरक्षा और अपराध रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए गुरुवार को एक विशेष अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नृपराज जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय, सरायकेला में संपन्न हुआ। अभियान का नेतृत्व परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी ने किया, जबकि महिला थाना प्रभारी एसआई कुमारी तिलोत्मा भी मौजूद रहीं।

 

अभियान के दौरान छात्राओं और महिलाओं को महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह रोकथाम, महिला सुरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही नशामुक्ति, अफीम/गांजा की खेती रोकथाम, साइबर फ्रॉड से बचाव और सुरक्षा उपायों के विषय में भी विस्तार से बताया गया।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और युवाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाना है। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सक्रिय रूप से जानकारी ग्रहण की।

 

डायल-112 और साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर-1930 की जानकारी भी साझा की गई। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अभियान महिलाओं को सशक्त बनाने और अपराधों को रोकने में मददगार साबित होंगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *