Newsझारखण्ड

सीएम हेमंत सोरेन 21 नवंबर से पलामू में ‘आपकी सरकार–आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत करेंगे

रांची: झारखंड सरकार जनता तक सीधे पहुंच बनाने के लिए एक बार फिर बड़े स्तर पर ‘आपकी सरकार–आपके द्वार’ अभियान शुरू कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 21 नवंबर को पलामू से इस राज्यव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान 15 दिसंबर तक लगातार चलेगा।

 

इसी क्रम में रांची जिले के सभी 305 पंचायतों और नगर निगम क्षेत्र के 53 वार्डों में भी 21 नवंबर से शिविर लगाए जाएंगे, जहां आम नागरिक अपनी समस्याएं और आवेदन सीधे अधिकारियों के सामने रख सकेंगे। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर सभी पंचायत स्तर पर शिविरों का संचालन योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा।

 

इन शिविरों में सरकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन लिए जाएंगे और पात्र लाभुकों को मौके पर सहायता देने का प्रयास रहेगा। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

प्रचार-प्रसार पर भी विशेष जोर दिया गया है ताकि हर लाभुक तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचे। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे आधार कार्ड, वोटर आईडी और बैंक पासबुक जैसे जरूरी दस्तावेज साथ लेकर शिविर में पहुंचे, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

 

पंचायतों व वार्डों की सूची यथावत है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *