CM Champai Soren roared on Foundation Day- स्थापना दिवस पर गरजे सीएम चंपई सोरेन, कहा- बंगाल, ओडिशा में होगा पार्टी का विस्तार
रिपोर्ट-कुमार अशोक
Dhanbad- नए सीएम चंपई सोरेन रविवार को धनबाद पहुंचे। जेएमएम के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा झारखंड सोने की चिड़िया है, भाजपा इसे लूट का अड्डा बनाना चाहती है। हम इसे कतई होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा भाजपा ने हमेशा मूलवासियों को छलने का काम किया है, जो 1932 का समर्थन करेगा उसी को हम तरजीह देंगे।

नए मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से पहुंचे, बरवाअड्डा में ही उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। समारोह में गुरूजी नहीं पहुंचे। आज के समारोह में सांसद विजय हांसदा और राज्यसभा सदस्य महुआ माजी भी शामिल हुए। श्री सोरेन ने कहा हेमंत को जनादेश मिला था। भाजपा को यह रास नहीं आया। पहले दिन से साजिश की जाने लगी। हेमंत की योजनाएं घर-घर दिखती हैं।

आगे उन्होंने कहा जेएमएम बड़ा सियासी दल बनेगा। ओडिशा, बंगाल और छत्तीसगढ़ तक इसका विस्तार होगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन साथ राजमहल सांसद विजय हांसदा, पार्टी नेता सह सांसद महुआ माजी, जिलाध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बीजेपी पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि आज सब का मन दुखी है कि दिशोम गुरु अनुपस्थित हैं। हमारा युवा सम्राट हेमंत भी यहां नहीं हैं। आप सब के साथ मैं भी दुखी हूं। 2019 में इस प्रदेश ने बहुत बड़ा जनादेश हेमंत को दिया। वे मुख्यमंत्री बने। जिस दिन हेमंत सीएम बने, उसी दिन से भाजपा ने उन्हें परेशान किया। हेमंत ने कोरोना के दौरान अपने कुशल नेतृत्व से यहाँ के लोगों को बचाने का काम किया।
झारखंड है भारत की सोने की चिड़िया-चंपई सोरेन
सीएम ने कहा कि पूरे देश में ऐसा कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं, जो अपने प्रवासी मजदूरों को हवाई जहाज से घर लाने का काम किया। झारखंड भारत की सोने की चिड़िया है और इस पर भाजपा की गिद्ध दृष्टि है। आदिवासियों और मूलवासियों को लूटने के साथ उन्हें दबाने का काम किया। यह जो खनन हुआ है, वह आज से नहीं, बल्कि 150 सालों से हो रहा है। आदिवासी मूलवासी की अमीन दखल किया। शिबू सोरेन ने डुगडुगी बजाई और हम सबों को संघर्ष करना सिखाया।चंपई सोरेन ने आगे कहा कि धनबाद की इसी धरती से झामुमो का उदय हुआ है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


