LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

समाजसेवी मंगल सिंह मुंडा ने पेश किया मानवता की मिसाल

ईचागढ़ -सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के मिलन चौक कुकड़ू मुख्य सड़क पर डाटम के तीखा मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक सवार बीच सड़क पर गीर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे समाज सेवी मंगल सिंह मुण्डा ने मानवता का मिसाल पेश करते हुए तत्काल दोनों घायलों को तिरूलडीह स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाकर इलाज कराया, जिसमें एक युवक की हालत गंभीर होने से उसे एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजवाया गया। घायलों में नीमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी प्रशांत मछुआ 22 एवं शिशि निवासी राजेश मछुआ 25 बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक सादी समारोह में भाग लेने आए थे और दोनों कुकड़ू से तिरूलडीह कि ओर जा रहे थे, जहां डाटम के पास अनियंत्रित होकर गीर गया एवं गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत महतो , आजसु प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो , सच्चिदानंद महतो भी उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *