LatestNewsझारखण्डसरायकेला

राजनगर में नए थाना प्रभारी सोनू कुमार का आजसू कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, नशामुक्ति और अपराध नियंत्रण पर बनी सहमति

सरायकेला-खरसावां। राजनगर थाना में पदस्थापित नए थाना प्रभारी सोनू कुमार से शुक्रवार को आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिलीप महतो, जिला सचिव सहदेव महतो, पंचायत प्रभारी सुखदेव महतो, पंचायत प्रभारी बैधनाथ महतो, श्रवण महतो और गुरुचरण महतो उपस्थित रहे।

बैठक में राजनगर क्षेत्र की सामाजिक एवं जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की गई। आजसू नेताओं और थाना प्रभारी ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस और आम लोगों के बीच सहयोग एवं संवाद को जरूरी बताया।

इस दौरान खास तौर पर युवाओं को नशे से दूर रखने, नशामुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर चर्चा हुई। आजसू कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन को सामाजिक स्तर पर हरसंभव सहयोग देने की बात कही।

थाना प्रभारी सोनू कुमार ने भी क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलेगी।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया