Newsझारखण्डसरायकेला

हाता–चाईबासा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

सरायकेला : हाता–चाईबासा मुख्य मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोकने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद टीम द्वारा मार्ग के विभिन्न ब्लैक स्पॉट्स पर जाकर स्थल निरीक्षण भी किया गया।

 

इस दौरान रुंगटा कंपनी के पदाधिकारी, जिला प्रशासन के डीटीओ, थाना प्रभारी तथा ट्रैफ़िक प्रभारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने अब तक हुए सड़क हादसों की गहराई से पड़ताल की और उनके प्रमुख कारणों को समझते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदमों पर विस्तृत चर्चा की।

मार्ग पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर ज़ेबरा क्रॉसिंग, ट्रैफ़िक सिग्नल, बैरियर, मिरर, तथा स्पीड डिटेक्शन लेज़र गन जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएँ लगाने का निर्णय लिया गया है। जहाँ आवश्यकता होगी, वहाँ वन-वे सिस्टम भी लागू किया जाएगा।

 

रुंगटा कंपनी के पदाधिकारियों ने सभी आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

स्थानीय लोग इस पहल को आशा भरी नज़र से देख रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि आने वाले दिनों में इस मार्ग पर हादसों में कमी आएगी तथा राहगीरों के मन में व्याप्त भय भी समाप्त होगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *