पदमपुर टोल प्लाजा के पास भीषण हादसा, पैदल व्यक्ति पर बड़े वाहन का चक्का चढ़ा — मौके पर मौत
कांड्रा थाना अंतर्गत पदमपुर टोल प्लाजा के नजदीक बुधवार देर रात एक पैदल व्यक्ति सड़क पार कर रहा था, तभी किसी बड़े वाहन का चक्का उसके ऊपर चढ़ गया. हादसा इतना भयावह था कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर की तीव्रता से उसका पेट फट गया और आंतें बाहर निकल आईं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई.


घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तुरंत कांड्रा पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.
फरार वाहन की पहचान के लिए पदमपुर टोल प्लाजा के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. पुलिस आसपास के थानों में भी सूचना प्रसारित कर सुराग जुटाने में लगी है.

