तुमुंग गाँव में 125 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, शुरू हुआ अष्टम प्रहर अखंड राधा–गोविंद हरिनाम संकीर्तन

सरायकेला-खरसावां/राजनगर:


राजनगर प्रखंड के तुमुंग पंचायत अंतर्गत तुमुंग गाँव में शुक्रवार को 125 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। अहले सुबह गाँव के छोर पर स्थित तालाब से पूजा-अर्चना के बाद कन्याओं ने पवित्र जल से कलश भरा और भजन-कीर्तन के साथ कलश यात्रा प्रारंभ की। यात्रा शिव मंदिर होते हुए हरिमंदिर पहुँची, जहाँ कलश की विधिवत स्थापना की गई।
गाँव में शनिवार से अष्टम प्रहर अखंड राधा–गोविंद हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ है। आज कलश यात्रा संपन्न हुई, जबकि शाम में गंध (धूप–दीप) समारोह आयोजित किया जाएगा। संकीर्तन को लेकर पूरे गाँव में उत्साह का माहौल है।

कलश यात्रा सह अष्टम प्रहर हरिनाम संकीर्तन के सफल आयोजन में जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो, ग्राम प्रधान तपन महतो, समाज सेवी शशि भूषण महतो,अरुण महतो, वन बिहारी महतो, सीताराम महतो, श्यामल महतो, खोकाराम महतो, विश्वजीत महतो, विपिन बिहारी, शरदचंद्र महतो, आशुतोष महतो, ससटीपौध महतो, दिनेश पत्र, राम बिहारी महतो, शंकर महतो, निरंजन महतो, मधुसूदन महतो, शिवनाथ महतो, सुशांत महतो सहित ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।


