Newsझारखण्डसरायकेला

कुकड़ू में हुआ 15वां जिला क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन 

 

ईचागढ़ : कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के तिरुलडीह शहीद चौक में 15वां जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर के सैकड़ों धावकों ने भाग लेकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उद्घाटन समारोह में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला सहित खेल संघ व क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहे।

हालांकि, प्रतियोगिता के समापन के बाद आयोजन प्रबंधन में मिली गंभीर खामियों को लेकर अभिभावकों और खिलाड़ियों में नाराजगी देखी गई। प्रतियोगिता में मेडिकल टीम की अनुपस्थिति, और संशोधित पुराने सर्टिफिकेट वितरण जिसमें अध्यक्ष का नाम गलत दर्ज पाया गया, मुख्य विवाद का कारण रहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला ने भी त्रुटी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्वयं माना कि इस खेल का सूचना सिर्फ एक दिन पूर्व मिली। उन्होंने कहा कि यह प्रशासनिक और प्रबंधन स्तर पर गंभीर त्रुटि है, और इसकी जांच व सुधार आवश्यक है।बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, जिला खेलों में मेडिकल टीम और सही प्रमाण-पत्र अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से बात कर त्रुटी का सुधार सुनिश्चित किया जाएगा।

अभिभावकों का कहना था कि जिला स्तरीय खेल के लिए समय पर आधिकारिक सूचना, मेडिकल टीम की उपलब्धता, नए एवं प्रमाणिक सर्टिफिकेट वितरण जैसे मूलभूत मानकों का पालन जरूरी है, ताकि बच्चों की सुरक्षा और भविष्य के अवसर प्रभावित न हों।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *