Newsझारखण्ड

झारखंड में 2026 बोर्ड परीक्षा की तारीखें घोषित, मैट्रिक–इंटर 3 फरवरी से

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटर परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। परिषद के अनुसार दोनों परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू होंगी। मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी तक और इंटर परीक्षा 23 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी—मैट्रिक की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तक, वहीं इंटर की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक ली जाएगी। छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

 

जैक ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर तय की है। मैट्रिक के एडमिट कार्ड 16 जनवरी से और इंटर के एडमिट कार्ड 17 जनवरी से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। इसके बाद स्कूल द्वारा इन्हें विद्यार्थियों को वितरित किया जाएगा।

 

परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक होंगी। प्रायोगिक सामग्री डीईओ कार्यालय से संस्थानों को उपलब्ध कराई जाएगी। आंतरिक एवं प्रैक्टिकल अंकों को 25 फरवरी से 9 मार्च के बीच ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य होगा।

 

जैक अधिकारियों ने बताया कि यदि मूल्यांकन कार्य समय पर पूरा हुआ तो मैट्रिक और इंटर के परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे। यह शेड्यूल विद्यार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय और स्पष्ट दिशा प्रदान करता है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *