Newsझारखण्ड

वार्ड 23 में माँ दुर्गा की शोभायात्रा, भक्तों में दिखा उत्साह

 

 

वार्ड 23 के अशोक विहार एवं कल्पना पुरी क्षेत्र में रविवार को श्री-श्री मनोकामना दुर्गा जी मंदिर के प्रतिष्ठा दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। माँ दुर्गा की प्रतिमा को पारंपरिक वाद्य-यंत्रों की धुन के साथ नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा में कॉलोनी के बड़े-बूढ़े, महिलाएं व युवा श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ माँ को गली-गली में घुमाया।

 

कार्यक्रम के समापन पर मंदिर परिसर में विधिवत आरती की गई। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। धार्मिक वातावरण और भक्ति भाव से पूरा इलाका दिनभर जयकारों से गूंजता रहा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *