Newsझारखण्ड

दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राजनीतिक अटकलों पर विराम; JSSC-CGL सफल अभ्यर्थी भी उनके मिलने को उत्साहित

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पांच दिनों के प्रवास के बाद दिल्ली से रांची लौट आए, जिससे राज्य भर में चल रही राजनीतिक अटकलों पर विराम लग गया। वे राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रम के बाद शुक्रवार की शाम दिल्ली गए थे और उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी रांची लौटीं। मुख्यमंत्री के लंबे दिल्ली प्रवास को लेकर सियासी हलकों में कई तरह की चर्चाएँ तेज थीं—सत्ता परिवर्तन, नए समीकरण, यहां तक कि भाजपा नेताओं से मुलाकात की अफवाहें भी तेजी से फैल रही थीं।

 

हालांकि पार्टी सूत्रों ने साफ कर दिया था कि झामुमो और भाजपा के बीच किसी तरह की बातचीत नहीं हुई है और न ही मुख्यमंत्री की किसी भाजपा नेता से मुलाकात हुई। सरकारी स्तर से मुख्यमंत्री की गतिविधियों की स्पष्ट जानकारी जारी न होने के कारण इन चर्चाओं को और हवा मिलती रही। लेकिन उनके रांची लौटते ही सभी कयास शांत पड़ गए।

 

इधर, मुख्यमंत्री के लौटने के साथ ही JSSC-CGL परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों में उत्साह बढ़ गया है। हाईकोर्ट के सकारात्मक फैसले के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उनसे मुलाकात कर बधाई देने और जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित करने की मांग रखने वाले हैं। इससे रांची में एक बार फिर प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियाँ तेज होने की संभावना है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *