NewsSportsझारखण्डसरायकेला

ईचागढ़ के कुटाम में आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक सविता महतो   

 

 

 

झारखंड विधानसभा सत्र के पूर्व रांची मे आयोजित विधायक दल की बैठक में शामिल होने जाने के क्रम में गुरुवार को ईचागढ़ प्रखंड के कुटाम में आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सविता महतो शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया।

विधायक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की खिलाड़ी एकाग्रता के साथ खेल को खेलें निश्चित लक्ष्य की प्राप्ति होगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है।

इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, अमित सिन्हा, युगल किशोर महतो, विजय कृष्ण महतो, अनिल सिन्हा समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *