आईटीआई साहिबगंज में भारतीय वायु सेना करियर काउंसलिंग, 100 से अधिक छात्रों ने लिया लाभ
साहिबगंज स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में भारतीय वायु सेना में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए विशेष करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। भारतीय वायु सेना के अधिकारी प्रवीण कुमार द्विवेदी और किरण नेवार ने छात्रों को प्रेरित करते हुए वायु सेना में शामिल होकर देश और परिवार का नाम रोशन करने के अवसरों के बारे में जानकारी दी।


कार्यक्रम में ऑफिसर और नॉन-ऑफिसर दोनों स्तरों पर भर्ती प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने एनडीए, सीडीएस, एएफसीएटी, एसटीएआर और अग्निवीर परीक्षाओं के पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और एसएसबी इंटरव्यू के विभिन्न चरणों को समझाया। छात्रों के सवालों के जवाब दिए गए और उनके मन में करियर को लेकर जिज्ञासा और आत्मविश्वास पैदा किया गया।
सत्र के दौरान वायु सेना में करियर की संभावनाओं पर चर्चा हुई और छात्रों में देशभक्ति और सेवा भाव को जागृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में भारतीय वायु सेना से संबंधित पंपलेट और पोस्टर वितरित किए गए। इस अवसर पर 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और उन्होंने वायु सेना में करियर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम ने छात्रों में करियर विकल्पों को समझने और उनके निर्णय को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

