Elephant terror-हजारीबाग में हाथियों का आतंक, एक को कुचल कर बेरहमी से मार डाला
Hazaribagh:- हजारीबाग के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों का आतंक जारी है।
बेते रात्रि दारू थाना क्षेत्र के बलिया गांव में 20 से 25 हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया है। इसी दौरान काबिलासी पंचायत के पूर्व मुखिया के पति अशोक रविदास को जंगली हाथियों ने कुचल कर बेरहमी से मार डाला।
मौक़े पर ग्रामीणों ने बताया कि रात में हाथियों का झुंड गांव में प्रवेश करता है जमकर उत्पात मचाता है और दिन होते ही झुंड जंगल की ओर चले जाता है।
हाथियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर है, आब तक हाथियों ने कई लोग के घरों को नुकसान पहुँचाया है और खेत में लगे फसलों को भी तहस-नहस किया है।
इधर मृतक अशोक रविदास के शव को ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग ले गए हैं। इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । लगातार ग्रामीण क्षेत्र में हो रहे हाथियों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का भी आरोप लगाया है। वहीं इस घटना को लेकर वन विभाग अपने स्तर से छानबीन में जुट गई है।


दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


