Newsझारखण्डसरायकेला

ढिपासाई में खेरसे मुण्डा दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, विधायक दशरथ गागराई हुए शामिल 

 

खरसावां प्रखंड अंतर्गत ढिपासाई में खेरसे मुण्डा युवक संघ की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें कोल्हान क्षेत्र से कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया. फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई एवं विशिष्ट अतिथि में जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, प्रखंड प्रमुख मनेन्द्र जामुदा शामिल हुए. फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच एबीसी मानगो व बाबा विनायक के बीच खेला गया. जिसमें एबीसी मानगो की टीम विजेता रही. विजेता टीम को 30 हजार व उपविजेता रहे बाबा विनायक की टीम को 20 हजार रुपए नगद राशि देकर अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया.

 

वहीं तीसरे स्थान पर रहे फबरीकन एफसी व चौथे स्थान पर रहे अरमान एफसी की टीम को 10 -10 हजार रुपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. वहीं पांचवें स्थान से लेकर आठवीं स्थान पर रहे टीमों को भी नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि खेल में हार जीत लगे रहती है. इसमें खिलाड़ियों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है.

 

खिलाड़ी एकाग्रता के साथ खेल को खेलें निश्चित लक्ष्य की प्राप्ति होगी. उन्होंने कहा कि स्थानीय खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है,जरूरत है उसे निखारने का,उन्होंने कहा कि कोल्हान क्षेत्र का सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल है. जो आज भी प्रसिद्ध है. मौके पर जोजोडीह पंचायत के मुखिया मंगल सिंह जामुदा, समाजसेवी बासंती गागराई, सुनिता तापे, साधु चरण सोय, राजन कर्मा समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *