Saturday, July 4, 2026
Latest:
Newsझारखण्ड

झूमर जगत को अपूरणीय क्षति: झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की लोकप्रिय लोकगायिका रजनी पात्रा महतो का प्रसव के बाद निधन

 

 

 

झारग्राम: झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की लोकप्रिय झूमर लोकगायिका रजनी पात्रा महतो का प्रसव के बाद निधन हो गया। इस दुखद खबर से झूमर संगीत जगत, कुड़मी समाज और उनके लाखों प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

जानकारी के अनुसार, रजनी पात्रा महतो ने झारग्राम के एक सरकारी अस्पताल में एक पुत्र को जन्म दिया। प्रसव के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

 

घटना के बाद कुड़मी समाज के लोगों, झूमर कलाकारों और बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने अस्पताल परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

रजनी पात्रा महतो ने अपनी मधुर आवाज़ और बेहतरीन झूमर गीतों से झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अलग पहचान बनाई थी। उनके कई गीत आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। उनका निधन लोक संस्कृति और झूमर संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

 

फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है, जबकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

Share this news