बड़ा गुंटिया पंचायत के शारदा में वैक्टर जनित रोगों पर RHP को दिया गया प्रशिक्षण
खूंटपानी प्रखंड के बड़ा गुंटिया पंचायत अंतर्गत शारदा में सोमवार को ग्रामीण चिकित्सकों को वैक्टर जनित रोगों से निबटने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे भीवीडी इंचार्ज बसंत श्यामल ने मौके पर मौजूद आरएचपी को वैक्टर जनित रोगों से संबंधित सेनेटाइजेशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. डॉक्टर ने आरएचपी को मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार जैसी गंभीर बीमारियों के मरीजों के उपचार के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे बताते हुए मरीजों के बेहतर इलाज के प्रमुख बिंदुओं के बारे में बताया. सभी को संबंधित मरीज की तत्कालीन स्थिति के बारे में जानकारी रखने व आवश्यकता पड़ने पर बासाहातु सीएचसी पहुंचाने के साथ विषम परिस्थितियों में सीनियर डॉक्टर से सलाह लेने का निर्देश दिया. ताकि मरीजों का समुचित इलाज़ हो सके. मौके पर पंचायत के मुखिया हरिचरण हेम्ब्रम, एमपीडब्ल्यू गारदी लेयांगी आदि मौजूद थे.



