आदित्यपुर दुकान में लगी भीषण आग, 50 लाख से भी ज्यादा सामान हुआ खाक, जानिए पूरा मामला
सरायकेला : आदित्यपुर थाना अंतर्गत एस टाइप चौक पर स्थित एयरटेल शॉप में लगी भीषण आग लगने से पूरे दुकान राख में हो गई हैं.

जिसमें 50 लाख से भी ज्यादा का सामान जल कर खाक हो चुका है. दुकान के मालिक का नाम गोपाल पाल बताया जा रहा है . गोपाल आदित्यपुर दिल्ली बस्ती का रहने वाला हैं.वही मिली जानकारी के अनुसार दुकान के मालिक गोपाल पाल को सुबह 4:00 बजे एक व्यक्ति द्वारा कॉल करके बताया गया कि उनकी दुकान में आग लग चुकी है.
सुनते ही गोपाल पाल तुरंत दुकान पहुंचे. लेकिन दुकान पहुंचने से पहले ही सारा सामान आग की चपेट में आ गया था. उसी दुकान के मालिक का फ़ास्ट फ़ूड का भी शॉप था जो कि दुकान जलकर तब्दील हो चुकी है. वहीं दुकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की संभावना जताई जा रही है .
वही इस संदर्भ में गोपाल पाल ने जानकारी दी की दुकान में रखे 50 लाख से भी अधिक के समान जल चुका है. जिसमें से लाखों रुपयें के सेटअप बॉक्स, टीवी,एसी, महंगे फर्नीचर,कई सारे महंगे फोन, एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक समान जल गया है.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


