JMM hunger strike-केद्र की भाजपा सरकार व ED के खिलाफ रांची में भूख हड़ताल पर बैठे हैं सरायकेला के सैकडों झामुमो कार्यकर्ता
आदिवासियों की जल-जंगल-ज़मीन लूट कर पूँजीपतियों को बेचने के लिये बीजेपी ने रचा ये षड्यंत्र- प्रखंड अध्यक्ष रामजीत
Saraikella:- भाजपा व ED के खिलाफ 15 फरवरी से झामुमो द्वारा राज्यव्यापी आंदोलन का आह्वान किया गया है।इस आंदोलन के तहत भूख हड़ताल से लेकर न्याय यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ बीजेपी की रची गई साजिश की जानकारी दी जा रही है।

सरायकेला खरसावां जिले में भी युद्ध स्तर पर यह अभियान चलाया गया है। सोमवार को जिले के विभिन्न वार्डों एवं पंचायतों में न्याय यात्रा निकाली गई, वहीं मंगलवार को जिले भर से सैकड़ों कार्यकर्ता भूख हड़ताल में शामिल होनें रांची पहुंचे। रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष सभी भूख हड़ताल पर बैठकर भाजपा एवं ईडी की कार्रवाई पर रोष प्रकट करते हुए लोकतंत्र के लिए इसे कलंक करार दी है।

सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष डा. शुभेंदु महतो ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर हेमंत सोरेन को प्रताड़ित करने का सिलसिला जारी है, जिसे कार्यकर्ता एवं झारखंड के आदिवासी मूलवासी हरगिज बर्दास्त नही करेंगे।
वही राजनगर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत हांसदा उर्फ लालू ने मिडिया को बताया कि बीजेपी सरकार आदिवासी विरोधी है, व कभी नहीं चाहती है कि आदिवासियों की उन्नति हो। हमेसा से व आदिवासियों की जल जंगल ज़मीन लूट कर अमीरों के हाथ में देना चाहती है ताकि पार्टी को चंदा मिल सके और बीजेपी सत्ता में क़ाबिज़ रहे। ये बात सभी राज्यवासियों के साथ-साथ देश वासियों को समझने की ज़रूरत है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के ऊपर लगाया गया सारा आरोप बेबुनियाद है उनको साजिस कर फसाया गया है।
इस आंदोलन में केंद्रीय सदस्य रंजीत प्रधान, जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो, नगर अध्यक्ष दीपक मंडल, प्रखंड अध्यक्ष जगदीश महतो, सुभाष करवा, दीपक नायक, वीरेंद्र प्रधान, रेशमी मुर्मू, अविनाश सोरेन, महेश्वर महतो, मंगल मांझी, बीटी दास, राजेश गोप समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


