झारखण्डराजनीति

Family members of student leader Angad Nayak blocked road-छात्र नेता अंगद नायक के परिजन उतरे सड़क पर

Ranchi : छात्र नेता सह JBKSS के केंद्र सदस्य अंगद नायक की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों ने सुक्रवार की शाम को बहुबाजार चौक को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने इस दुर्घटना को साजिश करार दिया है। लोगों का कहना है कि अंगद की मौत दुर्घटना में नहीं हुई है, यह एक साजिश है, इसकी जांच होनी चाहिए।

पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन और आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम हटाया

शनिवार की शाम अंगद के परिजन और मुहल्ले के लोग बहुबाजार चौक पहुंचे और सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया। सड़क पर लोगों के उतरने की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बहुबजार चौक से लेकर सुजाता चौक, रतन टॉकिज चौक, कर्बला रोड घंटों जाम रहा। इस दौरान लोग परेशान दिखे। बिग शॉप चर्च परिसर के समक्ष एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया।

बता दें कि चुटिया का रहनेवाला अंगद नायक एक छात्र नेता था। 24 साल का अंगद छात्रों के मामले को लेकर लगातार मुखर रहता था।JSSC CGL हो या 60 : 40 का मामला हो या फिर नियोजन नीति का मामला हो अंगद हर आंदोलन में छात्र हित को लेकर सक्रिय रहता था। गुरुवार 8 फरवरी को सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन और अंगद के करीबी इस दुर्घटना को साजिश बता रहे हैं। पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच का आश्वासन दिया है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *