Newsझारखण्ड

दुमका में मानव तस्करी का भयानक मामला, नाबालिग को 80 हजार में बेचने के प्रयास में 4 गिरफ्तार

दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मानव तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर 80 हजार रुपये में बेचने के प्रयास में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी हैं अरुण सिंह (मोतिहारी, बिहार), चुड़की देवी (सरैयाहाट, दुमका), पार्वती देवी (बाबुडीह, दुमका) और पिंकी देवी उर्फ प्रियंका देवी (बक्सरा, गोड्डा)।

 

मामले की शुरुआत 6 दिसंबर को नाबालिग की दादी ने थाने में शिकायत दर्ज कराने से हुई। शिकायत में बताया गया कि पोती सिलाई सीखने के बहाने घर से निकली थी और लौटकर नहीं आई। पुलिस ने FIR दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू की। जांच में पता चला कि लड़की को बिहार के मोतिहारी जिले में बेच दिया गया था।

 

पुलिस टीम मोतिहारी पहुंची और अरुण सिंह के घर छापेमारी कर नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया। सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। थाना प्रभारी राजेन्द्र यादव ने बताया कि पुलिस इस तरह की घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखे हुए है और मानव तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *