Newsझारखण्ड

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने विधानसभा समक्ष किया पदयात्रा और धरना-प्रदर्शन

रांची। ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ के द्वारा मंगलवार को पदयात्रा संपन्न करते हुए विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। बूटी मोड़ से शुरू हुई पदयात्रा छात्र एकता और झारखंड सरकार को चेतावनी देते नारों के साथ विधानसभा मैदान तक पहुँची। पदयात्रियों ने मार्ग में शहिद महापुरुषों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक सामंजस्य के बावजूद यातायात में थोड़ी कठिनाई देखी गई। संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि राज्य सरकार को युवाओं के हितों के प्रति गंभीरता दिखानी चाहिए। उन्होंने छात्रों के लिए उपलब्ध छात्रवृत्ति योजना ‘संजीवनी’ को उदाहरण बताते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य के लिए सरकार की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।

 

संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी विधायक जयराम महतो भी धरना स्थल पर मौजूद रहे और छात्रों व आंदोलनकारियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को पक्ष-विपक्ष के राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार बनाया जा रहा है।

 

धरना-प्रदर्शन में देवेंद्रनाथ महतो, मोतीलाल महतो, दीपक रवानी, फुलेश्वर बैठा, संजय महतो, अखलाख अंसारी, बेबी महतो, मनोज यादव सहित संगठन के कई पदाधिकारी और हजारों छात्र एवं अभिभावक शामिल रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *