News

विधायक जयराम महतो ने दो जरूरतमंद मरीजों को दी आर्थिक सहायता, बेहतर इलाज के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

 

 

निमियाघाट और चंद्रपुरा क्षेत्र के दो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को निजी वेतन से चेक के माध्यम से दी आर्थिक मदद

 

निमियाघाट: डुमरी विधायक एवं JLKM के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करते हुए दो जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक सहायता प्रदान की। जनता दरबार में निमियाघाट क्षेत्र के रामनगर निवासी दिनेश महतो और चंद्रपुरा क्षेत्र के बंदियों निवासी संजय महतो इलाज के लिए आर्थिक मदद की उम्मीद लेकर पहुंचे थे।

 

बताया गया कि दोनों गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं और बेहतर इलाज के लिए आर्थिक सहायता की जरूरत है। उनकी परेशानियों को देखते हुए विधायक जयराम महतो ने बिना देर किए अपने निजी वेतन से चेक के माध्यम से आर्थिक सहयोग प्रदान किया, ताकि दोनों मरीजों के इलाज में मदद मिल सके।

 

इस संबंध में विधायक जयराम महतो ने कहा कि उनकी हमेशा कोशिश रहती है कि जरूरत के समय किसी गरीब और असहाय परिवार को अकेला महसूस न हो। जनता की सेवा और जरूरतमंदों की मदद करना उनके लिए सबसे बड़ा दायित्व है।

 

विधायक की इस पहल को जरूरतमंद परिवारों के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय सहयोग के रूप में देखा जा रहा है।

Share this news