Newsझारखण्ड

जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़: कोडरमा का CRPF जवान सुजीत सिंह शहीद

जम्मू–कश्मीर में बुधवार देर रात हुए आतंकी हमले में झारखंड का एक वीर सपूत देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया। कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड के देवीपुर गांव के रहने वाले 27 वर्षीय सुजीत सिंह सीआरपीएफ में तैनात थे। जानकारी के अनुसार, बीती रात सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुजीत सिंह ने बहादुरी से मोर्चा संभाला और देश की सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

शहादत की खबर जैसे ही देवीपुर गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में मातम का माहौल है और परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। स्थानीय लोग शहीद जवान की वीरता को याद कर गर्व भी महसूस कर रहे हैं।

शहीद का पार्थिव शरीर आज शाम उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। प्रशासन और सुरक्षा बलों की टीम अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटी है। सरकार की ओर से शहीद सुजीत सिंह को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी।

सुजीत सिंह की शहादत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि देश की सीमाओं पर तैनात जवान हर कीमत पर राष्ट्र की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। उनका बलिदान सदैव याद किया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *