Newsझारखण्ड

गांव बासा टोन्टो में हो राइटर्स एसोसिएशन कार्यालय का उद्घाटन

 

 

चाईबासा: आज दिनांक 14 दिसंबर 2025 को गांव बासा टोन्टो, पोस्ट घाघरी, चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड में हो भाषा और साहित्य के क्षेत्र में कार्यरत संस्था हो राइटर्स एसोसिएशन के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में साहित्यकार तिलक बारी और डॉ. दुलमू बुड़िउली ने फीता काटकर कार्यालय का औपचारिक उद्घाटन किया।

 

इस अवसर पर हो राइटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहरलाल बांकिरा, संयुक्त सचिव जगन्नाथ हेस्सा, संगठन सचिव सिकंदर बुड़िउली, हो शायर एवं कवयित्री सारिका सुंडी, सहायक प्रोफेसर सोनी कुमारी, आदिवासी हो समाज महासभा के क्रीड़ा सचिव सतीश समड, टाटा कॉलेज अल्युमिनियम संगठन के बनमाली तमसोय, कराटे प्रशिक्षक मनजीत बोयपाई, आसमान हसदा, मनीषा बोदरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संगठन की ओर से हो भाषा और साहित्य के विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प भी लिया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *