Rajnagar news चाइलामा में महिलाओं ने रक्तदान शिविर में किया बढ़-चढ़कर रक्तदान, कहा समाज के उत्थान के लिए महिलाओं को भी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी
Rajnagar : चाइलामा में युवक मिलन समिति द्वारा नौ वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में झरना मंडल, शिवानी मंडल, सेलू मंडल, लिपि मंडल, मयना मंडल, मनी रानी मंडल आदि महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं रक्तदान कर महिलाओं ने रक्तदान के प्रति जो भ्रांतियां थी उसे दूर करते हुए एक साहस का परिचय देते हुए कहा कि रक्तदान में महिलाएं पीछे नहीं है वही समिति के लोकेश मंडल, सोमेन मंडल, पप्पू मंडल, नीतिश मंडल आदि ने रक्तदान में युवाओं का भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया |

समिति के अध्यक्ष लोकेश मंडल ने कहा कि समिति द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदान के प्रति लोगों में जो भ्रांतियां थी | उसे दूर करते हुए आज युवक रक्तदान के प्रति आगे आ रहे हैं | पहले वर्ष हम सब को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, मगर अब युवा रक्तदान के लिए आगे आ रहे हैं वहीं महिलाओं की भी भागीदारी पुरुषों से काम नहीं है | शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर सुढ़ी समाज के अध्यक्ष सनत मंडल उपस्थित रहे |

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


