LatestNewsNews postझारखण्ड

सीटू के 18वें अखिल भारतीय सम्मेलन के अवसर पर गुवासाई में झंडा दिवस का आयोजन

गुवा संवाददाता नसीम अंसारी की रिपोर्ट।

 

सीटू के 18वें अखिल भारतीय सम्मेलन के उपलक्ष्य में सोमवार को गुवासाई गांव स्थित सीटू यूनियन कार्यालय में झंडोत्तोलन कर झंडा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीटू महासचिव रमेश गोप ने की।

 

इस अवसर पर महासचिव रमेश गोप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झंडा दिवस सीटू की एकता, संघर्ष और संगठनात्मक संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “जनपक्षीय विकल्प के लिए संघर्ष” सीटू का मूल नारा है, जिसे लेकर संगठन हर वर्ष झंडा दिवस मनाता है। यह दिवस मजदूर वर्ग के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय की दिशा में संगठन की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को सशक्त बनाने और मजदूर हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

 

इस मौके पर सीटू के सचिव राकेश कुमार, राज्य सदस्य मलय पाणीग्राही, विजय कुमार बेहेरा, अनिल कुमार, फोरमैन मांझी, आर. सोरेन, विशाल घोघरा, दीप कुमार पान, मनोज कुमार, बुलन राय, एन. चक्रवर्ती सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *