संकोसाइ गांव में सदर एसडीपीओ बहामन टूटी ने बच्चों और बुजुर्गों में वितरित किए गर्म कपड़े
चाईबासा: (प्रकाश कुमार गुप्ता)संकोसाइ गांव में सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदर एसडीपीओ बहामन टूटी पहुंचे। उनके साथ सदर उपमहानिरीक्षक प्रदीप कुमार और कुमार विनोद भी मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन एनजीओ चिराग श्री फाउंडेशन द्वारा किया गया।


इस अवसर पर पदाधिकारियों ने अपने हाथों से 60 स्वेटर और 40 मफलर बच्चों और बुजुर्गों में वितरित किए। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों को भाव-विभोर कर दिया।
मुख्य अतिथि बहमन टूटी ने एनजीओ के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे युवा समाज के लिए किए जा रहे कामों के योग्य हैं। प्रदीप कुमार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में गांव के मुखिया श्रीराम सुंडी, एनजीओ की सीमा तिर्कि, संध्या सुरीन के साथ समाजसेविका नेहा निषाद, सुदीप दास, आस्था, अंकित, गौरव, दिव्या, जोबा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। आयोजन ने ग्रामीणों के बीच गर्मजोशी और उत्साह का माहौल पैदा किया।

